खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस पर थाना पखांजूर में अपराध क्र. 04/2024 धारा 302, 34, 120बी भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामले में पूर्व में कुल 13 आरोपी नीलरतन, सौमेन मण्डल, जयंत विश्वास, गोपी दास, बप्पा गांगुली, विकास पाल, जितेन्द्र बैरागी, रीपन सदीयाल, सुरजीत बाला, समीत मांझी, तपन मण्डल, आरोपी विकास तालुकदार, सोनु साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जो जिला जेल कांकेर में बंद है। विवेचना के दौरान प्रदीप उर्फ बाबु हालदार के द्वारा भी अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र कर असीम राय की हत्या करने में सलिप्त होना पाये जाने प्रदीप उर्फ बाबु हालदार पिता स्व. रमेश हालदार उम्र 56 वर्ष साकिन पीव्ही 25 रामकृष्णपुर, थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.) को आज रविवार 24 मार्च को गिरफ्तार कर रिमाण्ड भेजा गया।

