खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिल के केशकाल थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 94/16 धारा 120बी, 170, 342, 392, 420 भादवि के आरोपी अजय कुमार गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी कोटपाड़ ओडि़सा जो कि पिछले 07 वर्षों से फरार चल रहा था। इस मामले में न्यायालय द्वारा केशकाल पुलिस को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
जिसकी तामीली हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस ने स्थाई वारंटी अजय कुमार गुप्ता को ओडि़सा से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

