खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पिछले दस सालों से गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों, धर्म – संप्रदाय के उत्थान के लिए लगातार दिन रात काम कर रहे हैं। पूरे देश को विकास की गति दे रहे हैं। शौचालय निर्मांण, कोरोना वैक्सीन, मुफ्त आनाज, आवास, नल जल के अलावा कई जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। भाजपा जो कहती है वह करती है। ऐसे में आज हम सब संकल्प लें कि बस्तर से सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप को सांसद और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज पूरे विश्व में मोदी जी सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। लोकसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताकर संसद में भेजकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।
पूर्व सासंद दिनेश कश्यप ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। बस्तर में विकास का कोई कार्य नहीं किया गया। डबल इंजन की सरकार बनाएंगे तो चहुंमुखी विकास होगा। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर गारंटी को पूरा करने में जुट गई है।

