खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सियासी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। जिसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निशाना साधा था। अब उनके बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है। विजय शर्मा का कहना है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए। भाजपा के पक्ष में 6 हजार जारी हुए। बाकी 14 हजार किसके पक्ष में जारी हुए। हमारे सांसद 303 हैं और उनके 240 हैं। उसके बाद भी भाजपा दोषी। जनता किसका अकाउंट बंद करेगी यह जल्द पता लग जाएगा।
इतना ही नहीं बस्तर लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं करने को लेकर भी तंज कसा है। उनका कहना है कि कन्फ्यूजन की स्थिति है। इनमें से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हैं। जैसे सचिन पायलट चुनाव नहीं लड़ना चाहते, वैसे ही यहां की स्थिति भी है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, हिंदू धर्म में शक्ति शब्द का प्रयोग देवियों के लिए होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्पष्ट किया है कि वह शक्ति के विनाशक हैं और हम शक्ति के उपासक। ये कैसी बातें करते हैं, आश्चर्य होता है और दु:ख भी।

