कहा- क्षेत्र में शांति और अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की रहेगी कोशिश
खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाने में नए थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने पदभार ग्रहण कर लिया है। आपको बता दें कि सत्येंद्र सिंह खरोरा थाने से स्थानांतरित होकर आए है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि फरियादी की समस्याओं के त्वरित निराकरण करना एवं विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश रहेगी।

