खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके तहत होली मिलन समारोह, स्वीप प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदायों व पीवीटीजी समुदायों के लिए कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जिला स्तरीय किसान ट्रैक्टर रैली, पुलिस लाईन में कार्यक्रम एवं स्कूटी रैली, साड़ीथोन, पौधा वितरण कार्यक्रम, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नए मतदाताआंे का सम्मान तथा हस्ताक्षर अभियान आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

