खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिस महूर्त और जिस तिथि का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो समय आ चूका हैं। और लम्बे समय के इंतजार के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चूका हैं। और चुनावी मैदान भी सज चूका हैं। देश में 7 चरणों में मतदान होगा, बात करें छत्तीसगढ़ की तो 3 चरणों में यहाँ मतदान संपन्न होंगे।
बतादें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में नए सांसद का चुनाव करने मतदाता सात मई को वोट डालेंगे। चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 12 से 19 अप्रैल निर्धारित है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है।
जानिए दुर्ग लोकसभा में मतदाताओं की संख्या
इसके मुताबिक दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कुल 20,72,643 मतदाता हैं, जिसमें 10,34,354 पुरुष और 10,38,133 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 56 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में दुर्ग और बेमेतरा जिला शामिल हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के दुर्ग जिले में छह और बेमेतरा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
चुनावी तिथि की घोषणा होने के साथ ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं और चुनाव प्रचार की रूपरेखा पर काम किया जा रहा है।

