खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिसके चलते कई मुस्लिम वर्ग के लोग अपने-अपने घरों के बहार त्यौहार जैसा माहौल बनाकर रखते है। लेकिन इसी की आड़ में आज मौदहापारा थाना इलाके में एक नाबालिग पर अज्ञात बदमाशों ने तलवार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामलें की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तत्काल शहर भर में आरोपियों को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। चुनावी माहौल को देखते हुए शहर में आचार संहिता लागू की गई है जिसके चलते पुलिस 24 घंटे ही ड्यूटी पर तैनात रहती है मगर इसके बाद भी नाबालिग पर तलवार से हमला कर दिया गया है। राजधानी में नाबालिग पर तलवार से हमला कर उसे ज़ख़्मी कर दिया गया जिसके बाद गंभीर हालत में नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना का घेराव कर दिया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

