खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोविड- 19 सबसे हाल ही में खोजे गए कोरोना वायरस के कारण होने वाला संक्रामक रोग है। इस नए वायरस और बीमारी के बारे में दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में इसके प्रकोप की शुरुआत होने से पहले जानकारी नहीं थी।
इसी बीच छग में फिर से कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी है. प्रदेश भर में 729 सैंपलों की जांच की गई. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9 नए मरीज मिले हैं. जिसमें दुर्ग से 5 और रायपुर से 4 मरीजों की पहचान हुई है. वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है।

