खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा- अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुतुबमीनार से ऊंचे जैतखाम में पहुंचकर पूजा की साथ ही ऊपर से दूरबीन की सहायता से प्रकृति के नजारे का आनंद लिया। इस अवसर पर भंडारपुरीधाम गुरु गद्दीनशीन बालदास भी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज अंतिम दिन है। यह मेला 14 मार्च से प्रारंभ हुआ था।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,दयाल दास बघेल,पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,पूर्व संसदीय सचिव सनम जागड़े,पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय,आई जी अमरेश मिश्रा,कलेक्टर के एल चौहान,एसपी सदानंद कुमार,सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

