खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के बोडग़ा गांव में 12 मार्च को हुए नक्सली मुठभेड़ के बाद घायल महिला के भतीजे फगनू मरकाम ने जवानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर में बच्चों को खाना खिला रही बुआ राजे ओयाम को जवानों ने गोली मारकर चले गए। घायल बुआ राजे ओयाम को 24 घंटे के बाद भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेकॉज रेफर किया गया है। उन्होने बताया कि मेकॉज पहुंचने के बाद घायल महिला राजे ओयम को पुलिस निगरानी में रखा गया है, जिसके कारण किसी को भी मिलने नही दिया जा रहा है। विदित हो कि ग्रामीण नक्सलियों के दबाव में अक्सर पुलिस/जवानों पर आरोप लगाते हैं, सही वस्तुस्थिति जांच के बाद ही सामने आ सकती है, इससे पहले एक पक्ष के बयान पर कोई भी अवधारणा बनाना अनुचित होगा।
मामले की जानकारी देते हुए फगनू मरकाम ने बताया कि जवानों के द्वारा पहले रेखावाई, उसके बाद बेड़मा और फिर बोडग़ा गांव पहुंची, जहां पर पुलिस और नक्सलियों के बीच में गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद गांव में रहने वाले ग्रामीण डर के चलते घरों में दुबक कर बैठ गए। करीब आधा घंटे तक चले मुठभेड़ के दौरान बुआ राजे ओयाम अपने पति गुड्डो व तीन बच्चों के साथ घर में बच्चों को खाना खिला रही थी, तभी जवानों की एक टीम घर में घुसकर बुआ के पीठ व कमर में गोली मारकर वहां से चले गये। इससे पहले जवानों के द्वारा बोडग़ा गांव के सोमा गुमटी एवं मनकू परसा को भी अपने साथ उठाकर ले गई, लेकिन शाम को उन दोनों को छोड़ दिया गया।
फगनू मरकाम ने बताया कि उसकी बुआ घायल राजे ओयाम को पीठ व कमर में गोली लगने व पुलिस डर के चलते उसे स्वास्थ्य केंद्र नही ले जाया गया, रात भर घर मे देसी इलाज के माध्यम से उसका इलाज किया गया, इसके बाद 13 मार्च की सुबह महिला एम्बुलेंस के माध्यम से भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया।
Trending
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार

