खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान) के तहत भैरमगढ़ एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन में फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य रामा ओयाम पिता स्व. बुधराम ओयाम निवासी पेद्दापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी दंतेवाड़ा का विषेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। विदित हो कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 173 ईनामी नक्सली सहित कुल 679 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

