खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम सुुन्नमगुड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुन्नमगुड़ा के पास से घेराबंदी कर 02 नक्सलियों मडक़म गंगा पिता मडक़म बुधरा निवासी बेलपोच्चा थाना कोंटा बेलपोच्चा मिलिशिया सदस्य एवं मुचाकी बुधरा पिता मुचाकी देवा निवासी बेलपोच्चा थाना कोंटा ग्राम बेलपोच्चा सीएनएम सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनो नक्सलियों को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड की जांच करने पर थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत 03 नवंबर 2023 को ग्राम बेलपोच्चा के पास सवारी वाहनों पर आगजनी की वरादात में शामिल था, घटना के संबंध में थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 36/2023 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506, 341, 435 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। इसके अतिक्ति मुचाकी बुधरा के गिरफ्तारी हेतु न्यायायल सुकमा के द्वारा थाना कोंटा के अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 (बी), 334, 364, 395 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण मे स्थायी वारंट जारी किया गया है। उक्त प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही करते हुए दोनों नक्सली आरोपी को आज गुरूवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

