खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना भेजी से डीआरजी, जिलाबल एवं 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग हेतु ग्राम गोरखा, कोत्ताचेरू के आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान कोत्ताचेरू के आगे भण्डारपदर जाने वाले मार्ग के पास से 02 नक्ससली सहयोगी वंजाम दुला पिता कुंजाम सुक्का एवं माड़वी हड़मा पिता स्व. हुंगा दोनो निवासी किंदरेलपाड़ थाना भेजी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वंजाम दुला से 05 नग नॉन इलेक्ट्रिनिक डेटोनेटर, 05 मीटर कोर्डेक्स वायर, 02 नग जिलेटिन रॉड, 01 बंडल बिजली तार, एवं माड़वी हड़मा से 05 नग नॉन इलेक्ट्रिनिक डेटोनेटर, 06 मीटर कोर्डेक्स वायर, 02 नग जिलेटिन रॉड, 01 बंडल बिजली तार बरामद कया गया है।
गिरफ्तार दोनो नक्सली सहयोगियों से बरामद सामाग्री के संबध में पूछताछ करने पर वे दोनों नक्सली संगठन में नक्सल सहयोगी के रूप में कार्य करना बताये गये। विस्फोटक सामाग्री का रखे जाने के संबंध में पूछने पर बड़े नक्सली कमाण्डर सोड़ी गजेन्द्र के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने की नीयत से प्लांट करने की उद्देश्य से रखना बताये गये। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से दोनों नक्सल सहयोगी के खिलाफ थाना भेजी में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 34 भादवि. 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
Trending
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार

