खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राजधानी रायपुर के स्थानीय मॉल में जाकर फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ देखी। फिल्म देखकर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। आजादी के 70 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक एवं महत्वपूर्ण फैसला लिया गया जिससे पूरे देश में देश भक्ति की भावना जागृत हुई और लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खुशी व्यक्त की। इस निर्णय से जम्मू कश्मीर के विकास का रास्ता खुल गया।
राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं हो सकते और उन्होंने अपनी जीवन की कुर्बानी भी इस ध्येय के लिए दी थी। उन्हांेने कहा कि इस निर्णय से सीमा पार आतंकवाद मंे भी कमी आई है और जम्मू कश्मीर में शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। राज्यपाल हरिचंदन ने सभी नागरिकों से इस फिल्म को अवश्य देखने की अपील की है।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

