खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत 12 मार्च से होगी। इसकी शुरुआत एलायंस एयर कर रहा है। दरअसल इंडिगो जगदलपुर से 31 मार्च से विमान सेवा शुरू कर रहा है। ऐसे में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए इंडिगो की सेवा शुरू करने से पहले ही एलायंस एयर ने जगदलपुर-दिल्ली फ्लाइट की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब जगदलपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री सीधी फ्लाइट से महज 04 घंटे में ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। ऐसे ही दिल्ली से जगदलपुर आने वाले यात्रियों को भी खासी सुविधा मिल सकेगी, 12 मार्च को विमान सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च से शुरू हो रही विमान सेवा हफ्ते में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को चलेगी। ऐसे में हफ्ते के दो दिन यात्री जगदलपुर से दिल्ली का सफर कर सकेंगे। इस बीच जबलपुर में आधे घंटे का स्टॉपेज विमान लेगा। इन हालातों में जगदलपुर से जबलपुर आने-जाने वाले यात्रियों को भी सीधी विमान सेवा का फायदा मिलेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार
- 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- ‘सहयोग केंद्र’ में आज मंत्री श्यामबिहारी सुनेंगे समस्याएं
- मुख्यमंत्री साय का आज सरगुजा और रायगढ़ दौरा…
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

