खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के गीदम नाला कैम्प में तैनात सीआरपीएफ 226 बटालियन में पदस्थ जवान प्रकाश नारायण उम्र 50 वर्ष निवासी उत्तरप्रदेश शनिवार को कैंप के अंदर पीटी करने के दौरान हार्ट अटैक से वह गश खाकर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सुकमा ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद प्रक्रिया उपरांत आज रविवार को शव को एम्बोम्बिंग के लिए मेकॉज लाया गया। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एम्बोम्बिंग प्रक्रिया के बाद जवान के शव को सौंप दिया गया है। सीआरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार शव को एंबुलेंस के माध्यम से रायपुर ले जाया जाएगा, वहां से जवान के शव को उसके गृहग्राम उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ भेजा जाएगा।
Trending
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार
- 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- ‘सहयोग केंद्र’ में आज मंत्री श्यामबिहारी सुनेंगे समस्याएं
- मुख्यमंत्री साय का आज सरगुजा और रायगढ़ दौरा…
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”

