खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आज 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के तत्वाधान में बेमेतरा जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर मोटर दुर्घटना अधिकरण खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी पंकज कुमार सिन्हा द्वारा मोटर दुर्घटना में मृतक की तीन पत्नियों एवं उनके संतानों को क्षतिपूर्ति राशि राजीनामा के माध्यम से कानूनी आधार पर प्रदान करने का अवार्ड पारित किया। इस न्यायालय / खंडपीठ के समक्ष मोटर दुर्घटना में मृतक की मृत्यु से उत्पन्न क्षतिपूर्ति के लिए मृतक की दो पत्नियों के द्वारा दावा पेश किया गया था। मृतक की तीसरी पत्नी को बाद में पक्षकार के रूप में संयोजित किया गया था। मृतक की तीनों पत्नियों ने अपने संतान के लिए भी क्षतिपूर्ति राशि का दावा किया था। इस प्रकरण के निराकरण में नेशनल लोक अदालत के खंडपीठ कमांक 3 पंकज कुमार सिन्हा, प्रथम मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बेमेतरा के न्यायालय में मोटर दुर्घटना से मृत मृतक की तीनों पत्नियों सहित उनके सभी संतानों के बीच न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ कुल 12 लाख रूपया में समझौता किया गया और उक्त 12 लाख रूपये को मृतक की तीनों पत्नियों एवं उनके संतानों के बीच कानूनी अंश के अनुसार बंटवारा किया गया। उपरोक्त समझौता का प्रकरण अत्यंत चुनौतिपूर्ण एवं कठिन था जो पीठासीन अधिकारी पंकज कुमार सिन्हा अपने खंडपीठ के दोनों सदस्य अप्रीतम मनीष दीक्षित एवं रविशंकर श्रीवास्तव के सहयोग से पूर्ण किया, जिससे मृतक की तीनों पत्नियों सहित उनके सभी संतान संतुष्ट होकर प्रसन्न हुए एवं माननीय अधिकरण से अपने घर राजी-खुशी गये।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

