खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर ब्लॉक के ग्राम पिव्ही नंबर 38 निवासी दीपक बैरागी के लापता दिव्यांग बालक आकाश बैरागी उम्र 16 वर्ष का शव गांव के तालाब से आज शनिवार को बरामद कर लिया गया है। विदित हो कि शुक्रवार सुबह से दिव्यांग बालक आकाश बैरागी लापता हो गया, जिसे परिजनों ने खोजबीन किया इस दौरान पिव्ही नंबर 38 के गांव के तालाब किनारे लापता बालक आकाश बैरागी का कपड़ा बरामद हुआ।
तब से स्थानिय लोगों ने बड़ा जाल तालाब में बिछा कर खोजबीन शुरू किया लेकिन तालाब में पानी अधिक होने के चलते बालक नहीं मिला, रात भर ग्रामीण तालाब किनारे डटे रहे, सुबह होते ही फिर से ग्रामीणों ने तालाब में जाल बिछाकर खोजबीन शुरू किया इस बार दिव्यांग बालक आकाश का शव जाल में फंस कर उठा जिसे बाहर निकाल लिया गया है। इस दौरान मौके पर पखांजूर एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला एसडीएम अंजोर सिंह पैकरा मौजूद थे।

