खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिल के थाना कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय. अक्षय कुमार के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, विषेश अतिथि के रूप मे किरण नुरेटी, प्रोफेसर गुडाधुर महाविधयालय एवं, अन्य अतिथि के रूप में पार्षद सोनमड़ी, कोंडागावं भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव एवं कोण्डागांव जिला राजपत्रित अधिकारियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि कोण्डागांव विधायक माननीय सुश्री लता उसेण्डी के द्वारा महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी, निरीक्षक प्रहलाद यादव एवं पुलिस के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न अधिकारी /कर्मचारियों में उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, सउनि. सागरबती सोरी, सउनि शांति यादव, महिला प्रधान आरक्षक- संतोषी मण्डावी, बीना मण्डावी, महेश्वरी शाडिल, सोमारी साहू, एवं महिला आरक्षक- ममता प्रधान, मनीषा नेताम, ममता ठाकुर, सुकमती मरकाम, चन्द्रबती नेताम, फुलेष्वरी माझी, रसीदा कोमरे एवं शिक्षा विभाग से शिक्षिका मधु तिवारी एवं कोण्डागांव जिले के एकमात्र महिला पत्रकार सुश्री लक्ष्मी पटेल को मोमेन्टो एवं प्रशष्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडगांव दौलत राम पोर्ते ने आगामी दिनों में कोंडागांव पुलिस के द्वारा चलाये जाने वाले महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु विस्तृत कार्यक्रम का विवरण दिया गया। जिसके तहत 09-10 मार्च को कोण्डागांव जिले के महत्वपूर्ण चौक, ग्रामीण हाट, बाजार, आदि स्थानों पर महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा एवं 11 मार्च को कोंडागांव जिले अन्तर्गत स्कूलों में महिला सशक्तिकरण थीम पर रंगोली, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवं विजेताओं को पुरूष्कृत भी किया जायेगा।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

