खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर और उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से संत रविदास महिला सेवा समिति तथा 51 मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सुचित्रा विवेक बर्धन ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित कानून की विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू ने निःशुल्क शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित बुद्ध बिहार महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मेश्राम ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की मोनिका बागरेचा ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने दी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

