खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम-नई सुबह, नई शुरूआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 02 नक्सली मडक़म हुंगा पिता मडक़म हड़मा (बुर्कलंका आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख) निवासी पामलूर थाना किस्टाराम एवं माड़वी भीमा पिता माड़वी कोसा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत ग्राम पामलूर मिलिशिया सदस्य) निवासी पामलूर पटेलपारा थाना किस्टाराम ने आज नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स एवं हेमन्त प्लास, सहायक कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता रााशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा। नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 208 वाहिनी कोबरा का रहा है विशेेष योगदान रहा।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

