खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अंग्रेजों की दमनकारी नीति, शोषण के विरूद्ध एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिये बस्तर के आदिवासी समुदाय में आदिवासी जननायक एवं वीर-वीरांगनाएं हुए। इन्ही जननायकों एवं वीर-वीरांगनाओं पर आधारित बस्तर के मुक्ति संग्राम नामक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा वेब सीरीज तैयार की गई है। इसी वेब सीरीज का प्रथम अध्याय बस्तर एक स्त्री राज्यम है। बस्तर प्रारंभ से ही स्त्री राज्यम रहा है। पौराणिक काल से वर्तमान तक यहां की महिलाएं सशक्त रही हैं। बस्तर अंचल में महिलाओं की इसी सशक्त भागीदारी को मद्देनजर रखते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर क्षेत्र के वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए बस्तर एक स्त्री राज्यम शीर्षक से बस्तर क्षेत्र की वीर-वीरांगनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म यू ट्यूब पर लॉन्च किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के मंशानुसार बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के बहादुर शासिकाओं, वीर वीरांगनाओं को सम्मान सहित सादर श्रद्धांजलि देने के लिए एक संक्षिप्त लघु फिल्म का निर्माण प्राधिकरण द्वारा किया गया है। इस लघु फिल्म के माध्यम से बस्तर की गौरवमयी इतिहास को आम जन तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया है। बस्तर एक स्त्री राज्यम शीर्षक से बस्तर क्षेत्र की वीर-वीरांगनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म में महारानी प्रमिला देवी, राजकुमारी चमेली देवी, मासकदेवी, रमोतीन माडिऩ की जीवनी का विवरण दिया गया है, जिन्होंने अपनी जल, जंगल और जमीन के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

