खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर विधायक कार्यालय पखांजूर में आज शुक्रवार को भाजपा के तीनो मंडल बांदे कापसी पखांजूर के सभी पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक अति आवश्यक बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष मोनिका साहा, कापसी मंडल अध्यक्ष दीपंकर दत्ता, पखांजूर मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, सुनीता मंडल, राजेश नायर, स्वपन तरफदार, दीपंकर राय, बबलू सरकार, गणेश साहा, नारायण साना, नृपेण हालदार, साथ में सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तीनों मंडलो के अध्यक्ष सहित नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा पखांजूर के सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाली लोकसभा में सभी को एक साथ मिलकर सांसद के रूप में भोजराज नाग को कांकेर लोकसभा क्षेत्र से कम से कम 50 हजार से अधिक मतों से जिताकर संसद में भेजेंगे। ताकि अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र को लोगो को उपहार स्वरूप विकास कार्य मिल सके। हर एक कार्यकर्ता सब भूलकर भाजपा के सदस्य मानकर चुनाव में अपना योगदान देे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

