खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में अम्बेडकर भवन (नगर पंचायत सामुदायिक भवन), साजा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन में विश्व महिला दिवस के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को समान हक सम्मान को लेकर जागरूक किया एवं लैंगिक समानता की जानकारी बताया गया। साथ ही विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार, समानता का अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम ऐसिड अटैक, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, छेड़छाड़, दहेज हत्या, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, टोनही प्रताडना अधिनियम धारा 125 दं.प्र.सं. भरण प्रोषण अधिनियम, लड़के-लड़कियों के साथ होने वाले अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उक्त कार्यकम में पैरालीगल वॉलिंटियर्स देवेन्द्र यादव, पवन कुमार साहू, चंद्रकिशोर राजपूत, पंकज घृतलहरे एवं स्वाति कुजांम उपस्थित रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

