खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में नव निर्मित आदिवासी कन्या आश्रम में आज न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां अध्ययनरत बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन में पुरी, सब्जी, चावल, दाल, चावल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। विधायक मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए न्योता भोजन की अवधारणा रखी गई। इस योजना के अंतर्गत जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्व, त्यौहार आदि के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया जा सकता है। इसी के तहत आज आदिवासी कन्या आश्रम में न्योता भोज का आयोजन किया गया है, जो सराहनीय है।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है। नव निर्मित आश्रम में इस तरह के आयोजन से बच्चे काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी सोनवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक गिरीश शुक्ला, मुंगेली एसडीएम प्रवीण तिवारी, आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

