खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के जांगला थानाक्षेत्र अंर्तगत भुर्रीपानी के जंगल में आज बुधवार देर शाम 05 बजे नक्सलियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से फिर एक भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग की निर्मम हत्या कर दी है। साथ ही वन विभाग द्वारा तालाब निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कैलाश नाग वन विभाग के तालाब निर्माण कार्य करवा रहा था, इसी दौरान नक्सलियों ने जेसीबी मालिक भाजपा नेता कैलाश नाग का अपहरण के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बीजापुर एसपी अजय यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तालाब निर्माण कार्य में लगे 01 जेसीबी को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आगजनी किये है। घटना स्थल के समीप पगड़ंडी रास्ते में जेसीबी मालिक कैलाश नाग की हत्या कर दिया गया है।
घटना के संबन्ध में थाना जांगला में अग्रिम विवेचना की जा रही है।

