Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    • संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
    • 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    • मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
    • सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा-से-ज्यादा अवसर देना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी
    छत्तीसगढ़

    भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा-से-ज्यादा अवसर देना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

    adminBy adminMarch 6, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    प. बंगाल समेत इंडी अलायंस की प्रदेश सरकारों पर भी निशाना साधा मोदी ने, कहा : जहाँ-जहाँ इंडी गठबंधन की सरकार, वहाँ महिलाओं पर उतना ही अत्याचार

    छत्तीसगढ़ के सभी मंडलों में भाजपा ने रखा सीधे प्रसारण का कार्यक्रम, राजधानी में मुख्यमंत्री साय और प्रदेश अध्यक्ष देव ने शिरकत कर उपलब्धियाँ गिनाईं

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा-से-ज्यादा अवसर देना जरूरी है। भाजपा सरकार के चलते आज हर सेक्टर में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। जहाँ-जहाँ इंडी गठबंधन वालों की सरकार है, वहाँ महिलाओं पर उतना ही अत्याचार हो रहा है। मोदी बुधवार को भाजपा के महत्वाकांक्षी शक्ति वंदन कार्यक्रम में देशभर की मातृ-शक्ति को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। आज देश की पहली नागरिक राष्ट्रपति आदिवासी समाज में पैदा हुई एक बेटी हैं। लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण की गारंटी दी थी, पूरी हो चुकी। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति की गारंटी दी थी, वो भी पूरी हुई।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बहन-बेटियों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई है। हमने अभियान चलाए, योजनाएँ बनाईं। सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की योजना लाई। हमने मुफ्त टीकाकरण और गर्भवती को 5 हजार रुपए की मदद देने की योजना बनाई। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख की बीमा योजना लागू की। हर जगह बेटियों के लिए टॉयलट का निर्माण किया। गरीबों को जो घर दिए जा रहे हैं, रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होती है। मोदी ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गईं केंद्र की योजनाएं विपक्ष की राज्य सरकारें रोकती हैं। भाजपा महिलाओं के लिए एक और बड़ी योजना लेकर आई है। मोदी ने गांव की बहनों के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है। इससे बहनों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे खेती आधुनिक होगी और बहनों को अतिरिक्त कमाई भी होगी। लेकिन केंद्र सरकार जो योजना बनाती है, इंडी गठबंधन वाली राज्य सरकारें उस पर रोक लगा देती हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने प. बंगाल में 16 लाख से ज्यादा बहनों के लखपति दीदी बनने की चर्चा करते हुए कहा कि मुद्रा योजना से बिना गारंटी का कर्ज लेकर अपना बिजनेस शुरू करने वाली माताएँ-बहनें हैं। सवा लाख करोड़ से ज्यादा पैसे बंगाल की बहनों को मिले हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से भी देश की लगभग 3 करोड़ महिला किसानों को पहली बार पैसा मिला है। बहुत बड़ी संख्या में हमारी बहनें कारीगर हैं। इनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना है। इस पर 13 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार का प्रयास गाँव में रहने वाली बहनों को लखपति दीदी बनाने का है। हमने देश में तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। जब गाँव-गाँव में काफी संख्या में लखपति दीदी होंगी तो उस गांव की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। अभी तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बनाने में हम सफल हो चुके हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए 8 लाख करोड़ की मदद बैंकों से दिलवाई है। इन समूहों की ताकत देखते हुए मैंने एक मीटिंग में कहा था कि ये राष्ट्र सहायता समूह है। इस राशि से महिलाओं ने खेती, कुटीर उद्योग, मछली पालन, शहद पालन, हस्तशिल्प में एक-से-एक काम किए हैं। संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई हैं। इंडी अलायंस की राज्य सरकारें इसे लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी सरकारें महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती है। मोदी ने कहा कि भारत की नारी शक्ति विकसित भारत का एक सशक्त स्तंभ है। नारी शक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 साल में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। जन-धन योजना के तहत करोड़ों बहनों के बैंक खाते खोले हैं। इन 10 साल में देश में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं की संख्या 10 करोड़ से पार हो गई है। मोदी ने कहा कि माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए भी अब नारी शक्ति सन्नद्ध हो चुकी है। संदेशखाली ने सिखाया है कि बहन-बेटियों की बुलंद आवाज सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। नारी शक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहेगा। तुष्टीकरण और तोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली सरकारें कभी भी बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है। दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार बताते हुए कहा, ‘मेरी जान-पहचान नहीं थी। कंधे पर झोला लेकर भटकता हुआ एक नौजवान था। उस वक्त देश में जहाँ गया, वहाँ गरीब-से-गरीब परिवार ने मेरी चिंता की। आज मैं गरीबों और माताओं-बहनों के लिए जी-जान से कुछ करने के लिए लगा हुआ हूं। समर्पित भाव से लगा हुआ हूं। उसका कारण मैंने पूरे देश का परिवारभाव महसूस किया था। जेब में एक पैसा नहीं होता था, ना भाषा जानता था। मैं आज देशवासियों को बता रहा हूँ कि सालों तक परिव्राजक रहा। लेकिन मैं एक दिन भी भूखा नहीं रहा। इसीलिए मैं कहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी, यह मेरा परिवार है।’ मोदी ने कहा कि यही माताएँ, यही बहन-बेटियाँ कवच बनकर मोदी की रक्षा के लिए खड़ी हो जाती हैं। आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा है। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है- मैं हूँ मोदी का परिवार। मोदी ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को नारी वंदन के लिए गाँव-गाँव दौड़ लगाने के लिए बधाई भी दी।

    उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी शक्ति वंदन कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदेशभर के सभी मंडलों में कार्यक्रम रखे गए। प्रदेश की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रामकुंड के रावण पट्टी में आहूत कार्यक्रम में शिरकत की।

    भाजपा ही महिला की हितैषी एवं महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है : साय

    मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही वंदन होता आ रहा है, महिलाओं की पूजा की जा रही है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है, जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ भगवान स्वयं वास करते हैं। भगवान का नाम लेने से पहले भगवती का नाम आता है सीता-राम, राधा-कृष्ण, उमापति-महादेव। हमारे यहाँ शक्ति के लिए माता दुर्गा की पूजा करते हैं, बुद्धि के लिए माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, धन-वैभव के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना के साथ महिलाओं के सम्मान के लिए कई कार्य किए हैं। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं। यह महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है। आज महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण करके महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। पंचायत में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण किया गया है। साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के खातों में जल्द ही 1000 रुपए प्रतिमाह (सालाना 12हजार रु.) सम्मानस्वरूप भेजा जाएगा। इसके पूर्व भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने 15 वर्षों तक महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं का सम्मान किया। भाजपा ही महिला की हितैषी एवं महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। इस दौरान साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक का वितरण किया। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ो अभियान के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मंडल अध्यक्ष खेलकर सहित काफी संख्या में पार्षद, शासकीय अधिकारी व भाजपाजन मौजूद थे।

    भाजपा ने हमेशा महिलाओं के हित में निर्णय लिए है

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिर हसौद में शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए आगे रहती है और महिलाओं के हित में निर्णय लिए है। महिलाओं को केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करके उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है। भाजपा ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति की पद पर द्रौपदी मुर्मू महिलाओं की गरिमा का प्रतीक है। भाजपा की सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जैसे लोकसभा एवं विधानसभा में 33% महिला आरक्षण बिल हो या पंचायत में 50% का आरक्षण। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के फलस्वरूप आज देश की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कदम से कदम मिलाकर चल रही है हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा रही है।

    भाजपा नेता विभिन्न स्थानों में शक्ति वंदन कार्यक्रम में हुए शामिल

    शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत मंत्री रामविचार नेताम तेलीबांधा रायपुर शहर मंडल, मंत्री दयालदास बघेल खरसारा मंडल, मंत्री टंकराम वर्मा जी पलारी में और लक्ष्मी राजवाड़े की बलोदा बाजार मंडल में, प्रदेश महामंत्री भारत लाल वर्मा डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर नगर में, रामजी भारती डोंगरगढ़ में, माना में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, मिनी पांडे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू धमतरी के इनडोर स्टेडियम में, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बोदरी नगर पंचायत में, आरंग विधानसभा के मंदिर हसौद में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, दीपक बैस सहित प्रदेश भर के भाजपा पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विभिन्न स्थानों में शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    By Khabar WorldNovember 24, 20262

    माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर…

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026

    52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.