खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने इस आशय का पत्र जिला कांग्रेस समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। अरूण चौहान ने लिखा है कि पार्टी मैं रहकर उन्हें हमेशा अपमान का सामना करना पड़ा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी छोड़ने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। बताया जा रहा है कि अरूण चौहान अभी भाजपा कार्यालय रायपुर में हैं। संभावना जाहिर की जा रही है कि कुछ घंटे बाद अरूण चौहान भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। बहरहाल अरूण चौहान को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ पार्टी छोड़ दिया है। एक एक करके अब कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं,और आगे भी कांग्रेस के कई नेता भाजपा में प्रवेश हो सकते हैं।सुगबुहाटक चल रहा है।ये आने वाले समय में दिखेगा।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

