खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बदमाशों ने शो दिलाने का झांसा देकर कलाकार को झारखंड बुलाया और नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बदमाश पीड़िता को बेहोशी की हालत में बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। मामले में शिकायत के बाद सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पलामू के हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ की एक कलाकार को बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाई गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर सभी आरोपी भाग गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से महिला कलाकार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

