कहा- समिति की यह अंतिम बैठक, CEC में भेजे जाएंगे नाम
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल आज पार्टी हाईकमान और छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी के साथ संभावित लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगी। इस बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज स्क्रीनिंग समिति की बैठक है और मैं समझता हूं कि ये स्क्रीनिंग समिति की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद CEC में सारे नाम चले जाएंगे और बहुत जल्द उम्मीद है कि CEC में फैसला हो जाएगा।
बता दें कि इससे पहले 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक राजधानी में आयोजित की गई थी, जिसमें कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में 11 सीटों में छह सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। रायपुर सहित अन्य पांच सीटों पर दो से तीन नामों का पैनल रखा गया है।

