नई दिल्ली। लहसुन और लहसुन के पत्ते बहुत ही गुणकारी होते हैं। ये औषधी के रुप में हमारी बॉडी को कई बीमारियों से बचाते हैं। इनमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। लहसुन का इस्तेमाल कई डिशेज में किया जाता है। इससे हम चटनी, सब्जी या किसी अन्य डिश को बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं। इसके इस्तेमाल से खाने का टेस्ट काफी बढ़ जाता है और सेहत के लिए स्वास्थ्य वर्धक होता है।
लहसुन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी वायरल और एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं। इनके साथ ही, इसमें विटामिन-सी, बी, मैग्निशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ अनेकों फायदे पहुंचाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं, लहसुन की पत्तियों का इस्तेमाल कर, किन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
हृदय रोग से बचाता है
लहसुन की पत्तियों में मौजूद एलिसिन नामक तत्व, हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए लहसुन के नियमित सेवन से हार्ट डिजीज का जोखिम कम हो जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
लहसुन की पत्तियों में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है और हाई बीपी की समस्या नहीं होती।
डायबिटीज नियंत्रित करता है
लहसुन की पत्तियां इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिस कारण से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और डायबिटीज की समस्या में मदद मिलती है।
कैंसर से बचाव में मददगार
लहसुन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव में मदद करते हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
लहसुन की पत्तियों का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सहायक
लहसुन की पत्तियों में मौजूद विटामिन-सी, आयरन के अब्जॉर्पशन में सहायक होता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है।
अल्जाइमर से बचाव में सहायक
लहसुन की पत्तियां ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाव करती हैं, जिससे अल्जाइमर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव करने में मदद मिलती है। ऑक्सीडेटिव डैमेज कम होने की वजह से दिमाग के सेल्स स्वस्थ रहते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

