खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के हीरोली सरपंच पारा निवासी महिला सुमली पति बुधराम उम्र 50वर्ष को सीने में दर्द और उल्टी दस्त कि शिकायत होने के कारण आज शनिवार को तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने हीरोली स्थित सीआरपीएफ 85 बटालियन से सम्पर्क कर सहायता मांगी।
कम्पनी कमांडर काशीराम के द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध करावाया और तत्काल सीएचसी गंगालूर से सम्पर्क स्थापित कर एम्बुलेंस के माध्यम से गंगालूर पहुंचाया गया। सीआरपीएफ 85 बटालियन हीरोली केम्प के द्वारा अविलम्ब कि गई सहायता से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है, तथा सुरक्षा बलों के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बड़ा है। नक्सल प्रभावित इलाकों में खोले गये सुरक्षा कैंप स्थानिय ग्रामीणों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। अब ग्रामीण भी समझने लगे हैं कि सुरक्षा कैंप के जवान उनके कठिन समय पर सहयोग करते हैं।

