खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित ‘स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन कलैंडर 2024 के तहत अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के अध्यक्षता में एवं श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति पर लीगल एड डिफेंस कौसिंल सिस्टम एवं पैरालीगल वालिंटियर्स को प्रशिक्षण कार्यकम जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाएँ वरिष्ठजनों के अधिकार, मोटरयान दुर्घटना दावा प्रकरण अधिनियम, नालसा टोल फ्री नं. 15100, हमर अंगना स्कीम, सचेत अभियान एवं निःशुल्क विधिक सहायता व कानूनी अधिकारों के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा आगामी नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कौसिंल बेमेतरा के चीफ दिनेश तिवारी, डिप्टी चीफ मोतीलाल वर्मा, असिस्टेंट सुगीतादास, असिस्टेंट अमन दुबे एवं पैरालीगल वालिंटियर्स सोनिया राजपूत, टुवेन्द्र सिंह वर्मा, देवेन्द्र यादव, चेतन सिंह, पवन कुमार साहू, चंद्रकिशोर राजपूत, स्वाति कुंजाम, पंकज घृतलहरे उपस्थिति रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

