Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    June 26, 2026

    ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

    June 26, 2026

    कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    • ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
    • कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
    • नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
    • महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी
    • नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
    • रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लक्ष्य हासिल करने पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ कड़ी मेहनत करें – कलेक्टर राहुल देव
    बिलासपुर

    लक्ष्य हासिल करने पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ कड़ी मेहनत करें – कलेक्टर राहुल देव

    adminBy adminFebruary 28, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्यार्थियों द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। मुंगेली विकासखंड के फास्टरपुर स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में स्नेह सम्मेलन एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती देवी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति पर आधारित गीतों में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने वाले दो छात्रों और खेल में महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले एक छात्र को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    कलेक्टर ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य को आगे रखिए और उसे प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ कड़ी मेहनत करें। लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें अपने मन पर नियंत्रण रखना जरूरी है और यदि इसमे सफल हो गए तो आगे बढ़ने से हमें कोई नहीं रोक सकता। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न लोक-लुभावनी चीजों से दूर रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करने निरंतर प्रयास करते रहिए। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने विद्यार्थियों से कहा कि अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत करना जरूरी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. सी. वर्मा ने स्वागत भाषण दिया और महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही महाविद्यालय तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए की गई पहल हेतु कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    कलेक्टर ने पौधा रोपित कर धरा को हरा-भरा रखने के लिए दिया संदेश

    कलेक्टर ने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित किया और विद्यार्थियों को अपने आसपास के क्षेत्र में पौधा रोपण कर धरा को हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय की ओर से कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को स्मृति चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    June 26, 2026

    महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी

    June 26, 2026

    बिलासपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार: जेल गेट पर ही मोबाइल पर बात करता दिखा फरार आरोपी, प्रशासन में हड़कंप

    June 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,160

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,364

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,249
    Don't Miss
    बिलासपुर

    शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    By Khabar WorldJune 26, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा से शिक्षा…

    ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

    June 26, 2026

    कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    June 26, 2026

    नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    June 26, 2026

    ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

    June 26, 2026

    कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    June 26, 2026

    नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती

    June 26, 2026

    महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी

    June 26, 2026

    नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद

    June 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.