खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/दिल्ली। ED आज छत्तीसगढ़ के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में दिल्ली एनसीआर, मुंबई और पश्चिम बंगाल में करीब 15 ठिकानों पर छापेमार रही है। दरअसल महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईडी महादेव बुक के खिलाफ जांच कर रही है। इसी बीच 2 नवंबर को ईडी को खुफिया जानकारी मिली कि 7 और 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। ईडी ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली।इस दौरान ईडी ने 5 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इस दौरान ईडी ने असीम दास को गिरफ्तार किया था। असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई धनराशि महादेव ऐप प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ को देने की व्यवस्था की गई थी। ईडी ने महादेव ऐप के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है जिनमें 15।59 करोड़ रुपये की शेष राशि फ्रीज कर दी गई है।
Trending
- महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना- सौर ऊर्जा का करें अधिक से अधिक उपयोग
- पारिस्थितिकी पुनरुद्धार का बड़ा संकेत: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा संकटग्रस्त ‘ढोल’ का संगठित झुंड
- दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP विजय अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
- पुरानी रंजिश में अधेड़ ने बीच चौराहे पर फरसे से काटकर की कन्हैया की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बकावंड में अवैध क्लिनिक और 2 मेडिकल स्टोर सील, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप

