खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के ब्लॉक भैरमगढ़ न्यू बस स्टैंड में भाजपा का एक दिवसीय विधानसभा क्लस्टर स्तरिय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर सभागीय प्रभारी रजनीश सिंह, बस्तर क्लस्टर प्रभारी राजेश जैन मौजूद थे। अतिथियों ने भैरम बाबा के प्रांगण में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम क शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने स्वागत भाषण में कहा कि बीजापुर जिले के मंडल भैरमगढ़, भैरम बाबा की पावन धरा पर मैं और मेरे पूरी कार्यकर्ताओं की टीम की ओर से आप सभी का स्वागत स मान करते हैं। भाजपा संगठन की टीम हर परस्थिति में पार्टी का कार्य के लिए तैयार हैं। आगे भी बीजापुर भाजपा संगठन शीर्ष संगठन के निर्देशानुसार कार्य करेगी।
केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर हमारी सरकार चुनाव लड़ेगी और बस्तर सहित छत्तीसगढ़ से ग्यारह में ग्यारह सीट जीत के दिल्ली भेजेंगे। हम विकास पर चुनाव लड़ते है, लेकिन कोंग्रेस सरकार पिछले पांच सालों में जिस तरीके से जनता को लूटा है, जनता ने उनको जवाब दिया है। भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की चिंता कर कार्य करती है। केंद्र की मोदी सरकार विकसित भारत की सोच के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य लिये कार्य कर रही है। गरीबों की अन्न की चिंता कर पाँच वर्षों तक हर परिवार को पैंतीस किलो राशन देने की व्यवस्था भाजपा कर रही है। साथ ही जल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोदी सरकार ने विशेष कार्य किया। हर गरीब परिवार को उज्ज्वल योजना के तहत गैस कनेक्शन हो या जनधन खाता खोलने का कार्य भाजपा ने किया। जब तमाम कार्य भाजपा कर रही है, तो कोंग्रेस को क्यों वोट दे। आने वाली लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट जीतने के साथ-साथ बीजापुर विधानसभा से तीस हजार वोटों की बढ़त लेने की हामी कार्यकर्ताओं से भरवाई।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लोकसभा चुनाव में जुटने का आग्रह करते हुए फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाने में एक-एक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर संघर्ष करने के लिए तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष व बस्तर प्रभारी जी.वेंकट,जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, कमलेश मड़ावी, जिला कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, चिन्ना राम तेलम, चमन ठाकुर, सोनल गुप्ता, वेंकटेश्वर यालम, जया चिडेम, नीता शाह, माहेश्वरी झाड़ी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

