खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरामंगी प्रीमेट्रिक छात्रावास में 07 वीं कक्षा में अध्यनरत छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र जेवियर कुजूर दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। परीक्षा शुरू होने के कारण छात्रावास के सभी छात्र जब परीक्षा देने स्कूल चले गए इसी दौरान छात्र ने आत्महत्या कर ली। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त केएस मशराम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चेरामंगी प्रीमेट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत 07 वीं कक्षा के छात्र जेवियर कुजूर उम्र 14 वर्ष ने तौलिये से फंदा बनाकर छात्रावास में आत्महत्या कर ली है। छात्र के आत्महत्या की सूचना आवापल्ली थाने में दर्ज करवाई गई है। उन्होन कहा कि बच्चे ने आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच करवाई जायेगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

