खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व विभाग में एक ही जगह पर लंबे समय से पदस्थ 18 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। दरअसल, तहसील कार्यालय में बाबू राज और अवैध वसूली की शिकायत को देखते हुए प्रशासनिक कसावट लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है। कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर उपस्थिति देने के लिए कहा गया है। दरअसल, तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की लगातार मनमानी चल रही है और हर काम के लिए लोगों से पैसे वसूली का खेल चल रहा है। इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है, जिसमें डायवर्सन से लेकर राजस्व रिकार्ड सुधरवाने के लिए कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई शुरू करते हुए कलेक्टर व एसडीएम को नोटिस जारी कर शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है।
Trending
- नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
- विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को
- शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान , 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
- विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
- अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक
- वीबी जी राम जी योजना का सरगुजा जिले में शुभारंभ
- हाईकोर्ट का फैसला: स्कूलों में मंत्रोच्चार के लिए ‘स्वेच्छा सर्वोपरि, दबाव की कोई जगह नहीं’

