खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और जवानों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर 8 लाख के सक्रीय इनामी नक्सली कमांडर नागेश उर्फ़ एर्रा ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि नक्सली कमांडर नागेश काफी लंबे समय से सक्रिय था। वह बस्तर में बड़ा नक्सली कमांडर रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नागेश उर्फ़ एर्रा (उम्र 38 साल) जगरगुंडा का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के कंपनी नंबर 2 के कमांडर के तौर पर सक्रीय था। सुकमा के ताड़मेटला में साल 2010 में हुए हमले में 76 जवान शहीद हुए थे, इस हमले में भी नागेश शामिल था।
एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक नागेश ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान हो गया था, जिसके बाद उसने नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों का साथ छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लिया और आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी किरण चव्हाण ने अन्य नक्सलियों से भी नक्सलवाद को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की है।
Trending
- पत्रकार हितों के लिए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, कलेक्टर देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
- छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया मॉडल; राजमेरगढ़ बनेगा मुख्य केंद्र, स्थानीय जनसहभागिता से संवरेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बिलासपुर में गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य: आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में आक्रोश
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बना

