खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2024 आगामी 01 मार्च 2024 से दिनांक 23 मार्च 2024 तक प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 बजे तक जिला बेमेतरा के कुल 77 केन्द्रों में परीक्षा संपन्न होगी। कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने शालेय परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बेमेतरा जिला सीमा क्षेत्र में तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग तथा कोलाहल का प्रतिषेध एवं मोटरयान के विद्युत हार्न को लोकहित प्रतिबंधित कर दिया है।
’कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत् प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग एवं कोलाहल पर प्रतिबंध लगाया गया है। विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति से धीमी आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जा सकेगा। रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।“ इस आशय के आज आदेश जारी कर दिये है। जो आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

