खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान भूमिगत लाइमस्टोन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है, यहां कुटुमसर गुफा ,कैलाश गुफा जैसे 15 से अधिक गुफाएं हैं, जो राष्ट्रीय उद्यान की सुंदरता को बढ़ाती है। दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कोटमसर गांव में नेशनल केव रिसर्च एंड प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर किया गया।
कार्यशाला में जयंत विश्वास के द्वारा गुफा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही राजन ने गुफा की खोज कैसे की जाती है, और गुफाओं के सर्वे के वक्त दुर्घटना से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस संबध में बताया गया। साथ ही गुफाओं के सर्वे के समय गुफाओं को हानी ना पहुंचाते हुए इसका अध्ययन किस रूप से कैसे कर सकते हैं इस संबंध में विस्तृत रूप से प्रेजेंटेशन और गुफा ले जाकर फील्ड में जानकारी दी गई। इसके अलावा पर्यटकों को भूगर्भीय अध्ययन के दृष्टिकोण से उनके महत्वता को कैसे अर्जित कराया जाता है यह भी बताया गया। इस कार्यशाला में 50 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। डॉ. जयंत विश्वास एवं राजन विश्वनाथ गुफा विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में राष्ट्रीय उद्यान के नेचर गाइड, आईएसबीएन यूनिवर्सिटी के स्कॉलर और विभागीय कर्मचारी शामिल थे।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस कार्यशाला से गुफाओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रबंधन के लिए पार्क को सहायता मिलेंगी। साथ ही स्थानीय नेचर गाइड़ को इको टूरिज्म के माध्यम से गुफाओं की वैज्ञानिक जानकारी पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए मदद मिलेगी।

