खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं भारी उद्योग कृष्ण पाल गुर्जर ने “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़” कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका “जनमन” का गहन अवलोकन किया। गुर्जर ने विषयवस्तु को विस्तार से देखा और कहा कि शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने जिन योजनाओं को लागू किया, जनकल्याण के लिए जो काम किये गये, उन्हें इस पत्रिका में सारगर्भित ढंग से सहेजा गया है। शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी के लिए तथा इसके माध्यम से नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों को यह पत्रिका सुंदरता से प्रस्तुत कर रही है।
उल्लेखनीय है कि गुर्जर रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे।
Trending
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
- केंद्रीय राज्य मंत्री साहू एवं उप मुख्यमंत्री साव ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया आत्मीय स्वागत
- सहकारिता की पहल से बेमेतरा में खेती को मिली नई उड़ान, ड्रोन से 7 मिनट में हुआ एक एकड़ में उर्वरक छिड़काव
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली धरमदास की जिंदगी
- एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
- समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
- वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

