Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विशेष लेख – ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार

    June 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

    June 27, 2026

    बस्तर में बदलाव की बयार: कभी जहाँ लगती थी नक्सलियों की ‘अदालत’, वहाँ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लगाई ‘जनचौपाल’

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • विशेष लेख – ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
    • बस्तर में बदलाव की बयार: कभी जहाँ लगती थी नक्सलियों की ‘अदालत’, वहाँ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लगाई ‘जनचौपाल’
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
    • नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल
    • डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ‘लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग’ को मंजूरी, पन्ना की तर्ज पर चमकेगी राज्य की किस्मत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    adminBy adminFebruary 24, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के कोने-कोने से जुड़े मेरे परिवारजनों आप सभी का मैं अभिनंदन करता हूँ। आप सभी ने हमें जो आशीर्वाद दिया। इसी का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आये हैं। गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। इन योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों को बधाई।

    आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का भी है। मोदी हर घर को सूर्यघर बनाना चाहता है। मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वहीं बिजली बेचकर आय का एक और साधन देना चाहता है। इसी उद्देश्य के साथ हमने पीएम सूर्योदय योजना शुरू की है। अभी यह योजना एक करोड़ परिवारों के लिए है। इसमें घर के छत पर सौर पैनल लगाने के लिए सीधे बैंक खाते में पैसे भेजेगी। इससे 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और ज्यादा बिजली पैदा होगी तो सरकार बिजली खरीद लेगी। इससे परिवारों को हर वर्ष हजारों रुपए की कमाई होगी। सरकार का जोर हमारे अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने का भी है। सोलर पंप के लिए खेत के किनारे बंजर जमीन पर छोटे सोलर प्लांट लगाने सरकार मदद दे रही है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया गया है।

    मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए जो भी चाहिए, छत्तीसगढ़ के पास पहले भी मौजूद था। आज भी है। आप सभी मोदी के परिवार हैं। आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं। आज मैं विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूँ। 140 करोड़ देशवासियों के इस सेवक ने अपने परिश्रम और निष्ठा की गारंटी दी है। हमने गारंटी दी थी कि सरकार ऐसी होगी कि पूरी दुनिया में हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा होगा। इस गारंटी को पूरा करने मैंने अपने आप को खपा दिया। 2014 में मोदी ने गारंटी दी थी कि सरकार गरीबों के लिए कोई कोरकसर बाकी नहीं रहेगी, गरीबों को लूटने वाले को गरीबों का पैसा लौटाना पड़ेगा। गरीबों का पैसा लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। मुफ्त राशन, सस्ती दवाएं, गरीबों के लिए घर, घर घर कनेक्शन, साफ जल, हर घर टायलेट ये सारे काम हो रहे हैं। जिन गरीबों ने इन सुविधाओं की कल्पना भी नहीं की थी उनके घर में भी यह सुविधाएं पहुंच रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी की गारंटी वाली गाड़ी इसलिए ही गांव गांव आई थी। मुख्यमंत्री जी ने आपको बताया कि इस गारंटी वाली गाड़ी में क्या क्या काम हुआ, यह बताए। दस वर्ष पहले मोदी ने एक और गारंटी दी थी कि ऐसा भारत बनाएंगे जिसके सपने हमारी पहले वाली पीढ़ी ने बहुत आशा के साथ देखा था, इन्हें संजोया था। आज देखिये चारों तरफ हमारे पूर्वजों ने जो सपने देखे, वैसा ही नया भारत बन रहा है। दस वर्ष पहले किसी ने सोचा भी था कि गांव गांव में डिजिटल पेमेंट होगा। कहीं अर्जी देनी हो, कहीं बिल चुकाना हो क्या घर से हो सकता है। क्या किसी ने सोचा था। क्या किसी ने सोचा था कि बाहर मजदूरी करने गया बेटा पलक झपकते ही पैसा भेज पाएगा। क्या किसी ने सोचा था कि केंद्र की सरकार पैसे भेजेगी और तुरंत संदेश आ जाएगा कि पैसे पहुंच गये।

    बीते दस साल में हमने चौतींस लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डीबीटी अर्थात डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर से पैसे भेजे। देश की जनता के बैंक खातों में हमने इतनी बड़ी राशि भेजी। हमने मुद्रा योजना के तहत भी युवाओं को करोड़ों रुपए की मदद दी है। हमने पीएम सम्मान निधि के तहत पौने तीन लाख करोड़ रुपए किसानों को दिये। आज हमारी सरकार है जो गरीबों को अपना अधिकार दिला रही है। जब भ्रष्टाचार रूकता है तो विकास की योजनाएं आरंभ होती हैं। रोजगार बढ़ता है। शिक्षा, स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं भी बनती हैं। आज जो चौड़ी सड़कें, रेल लाइन बन रही है ये हमारे सुशासन का ही नतीजा है। ऐसे ही कामों से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। छत्तीसगढ़ विकसित होगा तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक पाएगा। आने वाले पांच वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत होगा तो छत्तीसगढ़ भी विकसित होगा। यह सबके लिए बहुत बड़ा अवसर है। विकसित छत्तीसगढ़ उनके सपनों को पूरा करेगा। आप सभी को इन विकास कार्यों की बहुत बहुत बधाई

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ‘लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग’ को मंजूरी, पन्ना की तर्ज पर चमकेगी राज्य की किस्मत

    June 27, 2026

    पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग को FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में मानसून की भारी दस्तक: अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश और वज्रपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’

    June 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,365

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,322

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    विशेष लेख – ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार

    By Khabar WorldJune 27, 20261

    *सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे आय और स्वरोजगार के…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

    June 27, 2026

    बस्तर में बदलाव की बयार: कभी जहाँ लगती थी नक्सलियों की ‘अदालत’, वहाँ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लगाई ‘जनचौपाल’

    June 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    विशेष लेख – ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार

    June 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

    June 27, 2026

    बस्तर में बदलाव की बयार: कभी जहाँ लगती थी नक्सलियों की ‘अदालत’, वहाँ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लगाई ‘जनचौपाल’

    June 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

    June 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

    June 27, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल

    June 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.