खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना कोतवाली से मर्ग डायरी प्राप्त हुआ, जिसमे मृतक बज्जू परचापी की मृत्यु सिर पर आई चोट से होना एवं डॉक्टर का शॉर्ट पीएम. रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्या होना लेख किया था। जांच में पाया गया की मृतक बज्जू परचापी को उसके बेटे मानकु परचापी के द्वारा हत्या कर दिया है। आरोपी का पता तलाश कर आरोपी मानकू परचापी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि उसकी और उसकी पत्नी असमोतीन के बीच विवाद हो रहा था, इसी दौरान उसके पिता बज्जू वहां पर आ गए और उसकी पत्नी की तरफदारी किया। जिससे नाराज होकर घर में रखे कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया जिससे बज्जू परचापी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त कर लिया गया है। आरोपी मानकू परचापी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक शोभित राम साहू सउनि कवल शोरी, सउनि. हेमन्त देवांगन, एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

