Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिलासपुर सेंट्रल जेल बंदी हत्याकांड: जेल प्रहरी निलंबित, फोरेंसिक जांच और ज्यूडिशियल इंक्वायरी तेज

    June 25, 2026

    शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक: शादी से किया इनकार, बारात बैरंग वापस

    June 25, 2026

    IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, नक्सल मोर्चे पर संभालेंगे कमान, आदेश जारी

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बिलासपुर सेंट्रल जेल बंदी हत्याकांड: जेल प्रहरी निलंबित, फोरेंसिक जांच और ज्यूडिशियल इंक्वायरी तेज
    • शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक: शादी से किया इनकार, बारात बैरंग वापस
    • IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, नक्सल मोर्चे पर संभालेंगे कमान, आदेश जारी
    • बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति
    • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था
    • समय पर खाद-बीज ने बदली खेती की तस्वीर
    • रायपुर में जबरन धर्मांतरण का बड़ा मामला: दो पास्टर गिरफ्तार, थाने में ईसाई समाज का भारी हंगामा
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विधानसभा की 17 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों की दी सौगात
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अवैध प्लाटिंग पर करें तत्काल कार्यवाही: कलेक्टर राहुल देव
    बिलासपुर

    अवैध प्लाटिंग पर करें तत्काल कार्यवाही: कलेक्टर राहुल देव

    adminBy adminFebruary 13, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जाति प्रमाण पत्र और आवास योजना के प्रकरणों को संवेदनशीलता से निराकरण करने दिए निर्देश

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए पूर्ण, अपूर्ण एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली तथा आवास के प्रकरणों में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने और समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में सभी एसडीएम को आवास योजना के ब्लॉक समन्वयक के साथ फील्ड पर विजिट करने के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर देव ने डी. ई. ओ. से पीएम योजना, जाति प्रमाण पत्र बनाने की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के मामले में जानकारी लेते हुए 01 जनवरी 2019 के बाद की नियुक्ति के प्रमाण पत्रों का नियमानुसार सत्यापन करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने धान परिवहन की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। डी. एम. ओ. ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों से 33 लाख 98 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है तथा शेष धान के उठाव का कार्य जारी है। उन्होंने समय-सीमा में धान के शत-प्रतिशत उठाव के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक से पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि योजना के अंतर्गत जिले में 07 हजार 400 कारीगरों एवं शिल्पकारों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया था और अब तक 04 हजार 920 लोगों का पंजीयन किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 66 प्रतिशत है।

    कलेक्टर ने अचानकमार क्षेत्र में पुल-पुलिया, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बालिकाओं के शत-प्रतिशत खाते खुलवाने, ट्रांजिट बिल्डिंग और चंदखुरी में रेस्ट हाऊस निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा करने, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, नोटिफाईड स्लम एरिया में हितग्राहियों को आवास का लाभ दिलाने, विधवा पेंशन, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी, लंबित राजस्व प्रकरणों आदि विषयों, योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समय-सीमा में आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।

    फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर प्राथमिकता से कार्य करने दिए निर्देश

    कलेक्टर देव ने शासन की जनहितैषी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और इन योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य करने निर्देशित किया। आयुष्मान योजना के संबंध में डी.पी.एम. ने बताया कि योजना अंतर्गत अब तक 78 प्रतिशत से अधिक लोगों का पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर ने मार्च के अंत तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने महतारी वंदन योजना, पीएम उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।

    बैठक में वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, एटीआर के उपसंचालक विष्णु नायर, अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान, अजीत पुजारी, मुंगेली एस.डी.एम. प्रवीण तिवारी, लोरमी एसडीएम गिरधारी लाल यादव, पथरिया एस.डी.एम. बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर सेंट्रल जेल बंदी हत्याकांड: जेल प्रहरी निलंबित, फोरेंसिक जांच और ज्यूडिशियल इंक्वायरी तेज

    June 25, 2026

    शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक: शादी से किया इनकार, बारात बैरंग वापस

    June 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विधानसभा की 17 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों की दी सौगात

    June 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,159

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,363

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss
    बिलासपुर

    बिलासपुर सेंट्रल जेल बंदी हत्याकांड: जेल प्रहरी निलंबित, फोरेंसिक जांच और ज्यूडिशियल इंक्वायरी तेज

    By Khabar WorldJune 25, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हुई बंदी की हत्या के मामले में…

    शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक: शादी से किया इनकार, बारात बैरंग वापस

    June 25, 2026

    IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, नक्सल मोर्चे पर संभालेंगे कमान, आदेश जारी

    June 25, 2026

    बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बिलासपुर सेंट्रल जेल बंदी हत्याकांड: जेल प्रहरी निलंबित, फोरेंसिक जांच और ज्यूडिशियल इंक्वायरी तेज

    June 25, 2026

    शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक: शादी से किया इनकार, बारात बैरंग वापस

    June 25, 2026

    IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, नक्सल मोर्चे पर संभालेंगे कमान, आदेश जारी

    June 25, 2026

    बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था

    June 25, 2026

    समय पर खाद-बीज ने बदली खेती की तस्वीर

    June 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.