खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के पोटाली बाजार के पास नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने तीन किलो का प्रेशर आईईडी लगा रखा था। इसकी मुखबिर से मिली सूचना के बाद सीआरपीएफ, बीडीएस, सीएएफ के जवान मौके पर पंहुचकर नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी को बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।
विदित हो कि बुधवार को दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पोटाली में साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया, अन्यथा इस आइइडी के चपेट में साप्ताहिक बाजार में आने वाले ग्रामीण भी आ सकते थे, जिससे बड़ा नुकसान होता।

