खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। भाजपा की उपाध्यक्ष लता उसेंडी को ओडि़सा राज्य का सह प्रभारी बनने के बाद आज सोमवार को राज्य के प्रभारी विजय पाल तोमर के साथ प्रथम ओडि़सा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व मंत्री व सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, शारदा प्रसाद, पार्वती परीदा, महेश्वर साहू एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया।
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ओडिसा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर के साथ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी उड़ीसा के पदाधिकारियों व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रताप चंद्र सारंगी द्वारा किए गए स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए लता उसेंडीने कहा कि केन्द्र मे भाजपा कि सरकार जब से बनी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे प्रदेश में भी विकास हो रहा है। मोदी के संकल्प के साथ भारत विकसित भारत कि ओर अग्रसर हो गया है। और आने वाले लोकसभा चुनाव मे सभी कार्यकर्ताओं कि मेहनत से उड़ीसा में भाजपा सभी लोकसभा सीटो पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

