खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 41 हजार 562 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 102 लाख 34 हजार 241 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
Trending
- रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: फरसगांव तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- स्वास्थ्य के मोर्चे पर बलरामपुर-रामानुजगंज की बड़ी छलांग: राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना
- खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
- आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप
- छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरकों का बढ़ा क्रेज: कम लागत में बंपर पैदावार की ओर बढ़े किसान, समितियों में 5.33 लाख बोतलें भंडारित
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला, खरीफ 2026 में यूरिया वितरण की 80% सीमा खत्म, अब मिलेगा एकमुश्त खाद

