खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ काईवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने गांजे की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 120 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 1200000 रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, पुलिस की टीम को बीते 8 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग के स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा लेकर उड़ीसा बरपाली सोहेला बरमकेला सारंगढ़ सरसींवा होते मध्य प्रदेश की ओर जाने के लिए निकले हैं। जिसपर पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान कार सारंगढ़ की ओर से उक्त नंबर की कार आते दिखा।
तलाशी लेने पर कार में एक ड्राइवर तथा सामने के सीट में एक अन्य व्यक्ति बैठा मिला जिन्हें पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश ठाकुर पिता विजय ठाकुर 29 वर्ष ग्राम ग्राम पिपरिया पोस्ट पिपरिया थाना पिपरिया जिला नर्मदा पुरम मध्य प्रदेश, सूरज प्रसाद साहिब पिता भानु प्रसाद साहिब उम्र 27 वर्ष ग्राम जरियारी थाना जैतहरी जिला अनूपपुर हाल मुकाम उघोग नगर निवारू रोड थाना झौडबाडा जयपुर राजस्थान होना बताये।
तलाशी करने पर कार के पीछे डिक्की में भरा 120 पैकेट सेलो टेप में पैक मिला जिसे मौके पर तौलकरता से तौल कराने पर कुल 120 किलों मादक पदार्थ गांजा किमती करिब 1200000 रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त किया गया, कार क OD 02 X 4339 मुल रजिस्टेशन क MP 04 KG 2971 किमत 500000 रू कुल किमत 1700000 रु बरामद कर विधिवत 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

